एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी के घर में घुसा अज्ञात शख्स, पिता पर किया चाकू से हमला

By: Pinki Wed, 26 May 2021 10:58:36

एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी के घर में घुसा अज्ञात शख्स, पिता पर किया चाकू से हमला

मराठी फिल्मों और धारावाहिकों की अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी से जुड़ी एक खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया है। दरअसल, मंगलवार सुबह करीब सात बजे सोनाली के घर पर एक अज्ञात शख्स घुस गया और उसके साथ हुई हाथा-पाई में सोनाली के पिता मनोहर कुलकर्णी घायल हो गए। शख्स की उम्र 24 साल है और उसका नाम अजय शेगटे है। अजय शेगटे एक्ट्रेस के घर नकली बंदूक और चाकू लेकर घुसा था। घटना के बाद पड़ोसियों की मदद से पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सोनाली कुलकर्णी के पिता का घर पुणे के निगडी अथॉरिटी इलाके के सेक्टर 25 में है। ये घटना भी इसी घर में हुई है।

पुलिस ने अब इस मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक निगदी पुलिस स्टेशन के एक अफसर ने बताया कि फिलहाल आरोपी के घर में प्रवेश करने के उद्देश्य की जांच हो रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसा मालूम होता है कि शख्स सोनाली कुलकर्णी का कोई फैन है जो उनसे मिलना चाहता था। अजय जब सोनाली के घर में घुसा उस वक्त अभिनेत्री के पिता ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इस हाथापाई सोनाली के पिता मनोहर कुलकर्णी को मामूली चोटें आई हैं। हालाकि, घटना के बाद परिवार का करना है कि शख्स चोरी के उद्देश्य से घर में प्रवेश कर रहा था।

आपको बता दें कि सोनाली मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी मानी अभिनेत्री हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की शादी को 11 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैंस की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़े :

# ‘गंदी बात 2’ फेम अन्वेषी जैन के बॉडी कर्व्स देख फैंस के छूटे पसीने, वायरल हुई तस्वीरें

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com